लंदन में तरावीह नमाज़ के दौरान मस्जिद के बाहर नकाबपोश बंदूक़ धारी ने गोली चलाई

Date:

ग्लोबलटुडे/वेबडेस्क: पूर्वी लंदन की एक मस्जिद के बाहर नमाज़ के दौरान मस्जिद परिसर में एक नकाबपोश बंदूकधारी ने घुसकर गोली चलाई। घटना के बाद सशस्त्र पुलिस बल ने पूरे इलाके को घेरकर जांच की।
लन्दन के समाचार पत्र द ईवनिंग स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक इलफोर्ड में हाई रोड पर स्थित सेवन किंग्स मस्जिद में जब नमाज़ी गुरुवार को तरावीह(रमज़ान में रात में पढ़ी जाने वाली नमाज़) अदा कर रहे थे तभी उन्होंने एक गोली चलने की आवाज सुनी। स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा कि शुरूआती जांच में पता चला है कि हैंडगन से ये एक हवाई फायर किया गया था।
किसी के भी घायल होने या मस्जिद की इमारत को कोई नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है। गोली चलाने वाले शख्स के बारे में चश्मदीद ने बताया कि वह चेहरा ढक कर मस्जिद में घुसा था लेकिन लेकिन रात 10 :45 बजे (स्थानीय समयानुसार) उसके द्वारा फायर किए जाने से पहले ही मस्जिद के अंदर मौजूद लोगों ने उसे भगा दिया और वह हवा में ही गोली चला सका।
अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा कि घटना में किसी के घायल नहीं होने से उन्होंने राहत महसूस किया।

ये भी रोचक हैं-

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं में शराब ठेके पर महिलाओं का ‘हल्ला बोल’: तालाब में फेंकीं पेटियां, थाने के गेट पर दिया धरना

मुख्य बिंदु: कहाँ का मामला: बदायूं ज़िले का थाना कुंवरगावं...

अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में PM मोदी को बुलावा, क्या तेहरान जाएंगे प्रधानमंत्री?

नई दिल्ली/तेहरान: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली...