मारे गए अतीक़ के वकील विजय मिश्रा ने मीडिया को बताया कि पत्रकारों की भीड़ में से किसी ने अतीक अहमद और उनके भाई पर बेहद करीब से फायरिंग की।
अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ की आज प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या शाम के 8:2 मिनट पर हुई।
अतीक अहमद की हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।”
NDTV के अनुसार मारे गए गैंगस्टर के वकील विजय मिश्रा ने उसको बताया कि पत्रकारों की भीड़ में से किसी ने अतीक अहमद और उनके भाई पर बेहद करीब से फायरिंग की। मिश्रा ने कहा कि जब उन्हें गोली मारी गई तो वह उनके साथ खड़े थे।
अभी यूपी पुलिस की तरफ से अभी तक इस हत्याकांड पर कोई बयान नहीं जारी किया गया है।
वारदात के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें अतीक अहमद और उनके भाई को पत्रकारों से बात करते हुए देखा जा सकता है, तभी किसी ने अतीक के सिर पर गोली मार दी और अगले ही पल उसके भाई को भी गोली मार दी गई। गोलियां लगने के बाद दोनों ही ज़मीन पर गिर गए।
ग़ौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल के हत्याकांड मामले के प्रमुख गवाह रहे उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मियों की इसी साल 24 फरवरी को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के इस मामले में अतीक अहमद आरोपी था।
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड मामले में हाल ही में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।
दो दिन पहले ही यूपी पुलिस ने अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर किया था।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

