रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान(Azam Khan) रामपुर की स्वार(Suar) विधानसभा क्षेत्र में हो रहे चुनाव के प्रचार में अपने दम पर जुटे हुए हैं। प्रचार समाप्त होने में अब चंद घंटे बाकी हैं और न ही समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव आए, न शिवपाल यादव आए और न ही कोई दूसरा बड़ा नेता समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अनुराधा चौहान के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचा। ऐसे में आजम खान ने अकेले दम पर चुनाव प्रचार को क्लाइमेक्स पर पहुंचाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। तमाम तीखे बोल बोले, विवादित टिप्पणियां की और यहां तक दावा कर डाला कि 150 करोड़ के देश में, कोई माई का लाल अब्दुल्ला को नहीं हरा सकता।
क्या कुछ कहा आजम खान में स्वार उपचुनाव प्रचार की उनकी अंतिम जनसभा में जानिये:
अब्दुल्लाह अल्लाह का सबसे पसंदीदा नाम
आज़म ख़ान ने अपनी स्पीच के दौरान कहा,”दो बार छीन ली तुम्हारे विधायक की मेंबरशिप इसलिए क्योंकि कोई भी माइकलाला 150 करोड़ के हिंदुस्तान में अब्दुल्ला(Abdullah) को इसलिए नहीं हरा सकता क्योंकि यह अल्लाह का सबसे पसंदीदा नाम है। अरे मुल्क के बांटने वालों, हिस्सो को बांटने वालों, क्या पार्लियामेंट हमने हारी है वाह बहादुरों वाह, क्या मर्दानगी है, अरे यह जूते पर लगा हुआ थूक चाटा है तुमने और दूसरे पैर का थूक जूते का चाटा जब विधायकी जीती है तुमने, हमारे तो हलक में थूक भी नहीं रह गया कहां तक थूके और कहां तक तुम चाटो, तमंचा लेकर डराने वालों इसी मोबाइल में वीडियो है दरोगा का, तमंचा लेकर वोट डालने वालों को दबाने वालों, घरों के अंदर ताला डालकर पुलिस का पहरा लगाने वालों और दिल्ली में यह कहते हो सबसे बड़ी कुर्सी पर बैठने वाले बादशाह कि हमने रामपुर भी जीत लिया अरे यह हमारी हैसियत हैं कि हमारी हार और तुम्हारी फर्जी जीत का जिक्र करना पड़ा, 150 करोड़ में यह हैं हम एक और एक ग्यारह।
आजम खान ने अपनी स्पीच के दौरान कहा आप पर हमारे जैसा इम्तेहान क्यों नहीं गुजरा? इतना बता दो, मैं हर शख्स से जो हमारे बीच की कयादत की दावेदारी करता है… मैं उनसे पूछता हूं कि जो हमारे साथ हुआ है क्या वह सही है? गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी साहब का मुकदमा देने वाले और पहला नाम हमारा और अब्दुल्ला का आया और उसके बाद राहुल गांधी का नाम आया, यह है हमारे साथ जुल्म, हमारे साथ हुए जुल्म की आवाज सख्त चढ़कर बोली है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

