कांवड़ लेकर जाने के दौरान कई कांवड़िया करंट की चपेट में आकर झुलस गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। चार की मौत हो गई हैं।
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ के भावनपुर में शनिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कांवड़ लेकर आने के दौरान कई कांवड़िया हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। हादसे में चार कांवड़ियों की मौत भी हो गई है।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
अमरउजाला की खबर के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन से डाक कांवड़ टकराने से चार कांवड़ियों की मौत हो गई। कई कांवड़िये गंभीर रूप से झुलस गए है।
मृतकों के नाम हिमांशु, महेंद्र, प्रशांत और लखमी बताए जा रहे हैं। सभी मृतक राली चौहान केे रहने वाले हैं।
इसके अलावा कई घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कांवड़ियों ने घटना के विरोध में जाम लगा दिया है पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। वहीं करंट की चपेट में आकर डीजे भी जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

