ओम प्रकाश राजभर ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने अपनी इस मुलाकात की तस्वीर भी ट्वीट।
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2023) से पहले सभी सियासी पार्टियों, सत्ता पक्ष और विपक्ष ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बेंगलुरु में जहां 17 और 18 जुलाई को विपक्षी दलों की बैठक (Opposition Meeting) होने जा रही है, वहीं 18 को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की भी बैठक बुलाई गई है। एनडीए की बैठक में भाजपा के पुराने साथियों के साथ ही कुछ नए दलों को भी न्योता दिया गया है।
इस बीच, यूपी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एनडीए में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने ट्वी गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है।
हमने साथ लड़ने का फैसला किया है- राजभर
ओमप्रकाश राजभर ने कहा,”हमारी पार्टी और भाजपा ने आगामी 2024 चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला लिया है। 14 तारीख को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई और विभिन्न बिंदुओं पर बात हुई। दोनों दल के मिलने से पूरे प्रदेश में एक बड़ी ताकत पैदा होगी। देश के प्रधानमंत्री की जो सोच है उसे आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) ने भी रविवार सुबह ट्वीट कर बताया,”सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है। मैं एनडीए परिवार में उनका स्वागत करता हूं।”
इस बीच, घोसी के सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने भी भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। पिछले दिनों उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। दारा सिंह चौहान की पहचान पिछड़े समाज के बड़े नेताओं में की जाती है। वह यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

