पश्चिम चंपारण (बिहार): बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। लौरिया थाना क्षेत्र के बनकटवा में एनएच-727 (बेतिया-लौरिया मार्ग) पर शनिवार सुबह एक अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
छठी की खुशी मातम में बदली
मिली जानकारी के अनुसार, बनकटवा में एक परिवार में बच्ची के जन्म के अवसर पर छठियार (छठी) का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मेहमानों और स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए सड़क किनारे पंडाल लगाकर डीजे और आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर से बेतिया की ओर जा रही ‘शाही ट्रेवल्स’ की एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई और भीड़ को रौंदते हुए निकल गई।
हादसे में मृतकों की पहचान
घटनास्थल पर ही दम तोड़ने वाले पांचों लोगों की पहचान कर ली गई है जिनके नाम देवेंद्र दूबे, संजय महतो, बहादुर महतो, भोला दूबे और छांगुर राम हैं।
घटनास्थल पर हंगामा और तनाव
हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कुछ वाहनों, बसों के शीशों और पंडाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही लौरिया थाने समेत आसपास के कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जबकि सभी 5 शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच (बेतिया) भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam

- ‘भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है…’: जयपुर में कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

- वर्जीनिया के अटॉर्नी जनरल जे जोन्स ने वाणिज्यिक ड्राइवरों की निजी जानकारी मांगने की ट्रम्प प्रशासन की मांग पर लगाई रोक

