राहुल गांधी की संसद सदस्यता हुई बहाल, लोक सभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाँटकर मनाया जश्न

0
253
राहुल गांधी पर कार्रवाई के खिलाफ आक्रामक हुई कांग्रेस,
राहुल गांधी

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा पर रोक लगाए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता फिर से बहाल हो गई है। लोक सभा सचिवालय ने 4 अगस्त 2023 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का हवाला देते हुए सोमवार को एक अधिसूचना जारी कर कर केरल की वायनाड लोक सभा सीट से राहुल गांधी की संसद सदस्यता फिर से बहाल कर दी है।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलायी।

लोकसभा सचिवालय द्वारा पार्टी नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल किए जाने पर 10 जनपथ के बाहर राहुल गाँधी के समर्थकों द्वारा जश्न मनाया जा रहा है।

कांग्रेस के ऑफिस के अंदर और बाहर खूब ढोल बाज रहे हैं और कार्यकर्ता झूमकर नाच रहे हैं।