मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे में एक सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत की खबर के बाद हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा कि ठाणे के कलवा में नगर निकाय द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में 24 घंटे में 18 मरीजों की मौतें हुई हैं। मरने वालों में 10 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तुरंत ही मौतों की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उधर शरद पवार ने एक ट्वीट कर मौतों के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।
ये भी पढ़ें:
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

एनडीटीवी की ख़बर के अनुसार महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दीपक केसरकर ने अस्पताल में हुई मौतों को लेकर कहा है कि इस (छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल) अस्पताल की आईसीयू क्षमता बढ़ाई गई है और जब आईसीयू की क्षमता बढ़ाई जाती है तो गंभीर मरीज भी ज्यादा आते हैं, जो अपने जीवन के अंतिम चरण में होते हैं। डॉक्टर उन्हें बचाने की पूरी कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि जांच के लिए कमेटी पहले ही गठित की जा चुकी है। सभी मामलों की विस्तृत जांच की जाएगी।
- National Institute of Mass Communication (NIMC): Premier Destination for BJMC & Media Education in India

- प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर: इल्म, संवाद और सामाजिक सरोकारों की एक सशक्त आवाज़

- पत्रकारिता से राजनीति तक: यूसुफ़ अंसारी की नई पारी और एक नया इम्तिहान-खालिद मुस्तफ़ा (अलीग)

- JAUHAR UNIVERSITY NEEDS TO BE SAVED

- War on Iran Has Begun Even Before Netanyahu’s Visit to the US!

- 3 जुलाई: ‘नौशेरा के शेर’ ब्रिगेडियर उस्मान की शहादत का वो दिन, जिसने बदल दिया कश्मीर का इतिहास

