लखनऊ(Lucknow) में हिन्दू नेता कमलेश तिवारी(Kamlesh Tiwari) की हत्या के बाद एक बार फिर यूपी(UP) में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं, जिसको लेकर आरोपी की धरपकड़ के लिए यूपी पुलिस ने कई जिलों में अलर्ट भी जारी किया है।
कमलेश तिवारी हत्याकांड के तार मुरादाबाद मंडल के बिजनौर(Bijnor) से भी जोड़कर देखे जा रहे हैं। उसी को लेकर पूरे मुरादाबाद(Moradabad) मंडल के सभी जिलों के साथ-साथ संभल(Sambhal) में भी पुलिस ने देर रात तक सर्चिंग अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत पुलिस ने भीड़-भाड़ वाली जगाहों के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व होटलों में पुलिस ने सोमवार को देर रात तक छापेमारी की। वहीं होटलों, ढाबों, गेस्ट हाउस और धर्मशालों में जाकर लोगों से पूछताछ की। उसी के साथ-साथ होटलों, ढाबों में रह रहे लोगों की तलाशी ली और उनकी आईडी प्रूफ चेक किया।
पुलिस ने पूरे जनपद में इसी क्रम में सर्चिंग अभियान चलाया। जिस तरह से संभल को अतिसंवेदनशील जिला कहा जाता है, उसको लेकर भी संभल पुलिस त्योहारों के दृष्टिगत इन दिनों एक्शन मोड में है ताकि जिले में किसी तरह की विपरीत स्थिति उत्पन्न ना हो। इसके लिए पुलिस ने जिलेभर में एक अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें लोगों को सूचित किया गया है कि अगर किसी व्यक्ति को कोई संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिलती है तो वह उसकी सूचना तुरंत संभल पुलिस को दे। पुलिस के इस सर्चिंग अभियान से जिले भर में हड़कंप मचा हुआ है ।
यह भी पढ़ें:-
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’
- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त
- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल
- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated
