नोएडा: नोएडा प्राधिकरण में अपनी मांगों को लेकर बैठे भारतीय किसान परिषद के नेताओं ने विधायक पंकज सिंह के नोएडा कैंप कार्यालय का घेराव किया और वहीं धरने पर बैठ गए। विधायक ने किसानों को उनकी मांगों को मानने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान परिषद के नेता मौजूद थे।
दरअसल, भारतीय किसान परिषद के लोग नोएडा के विधायक पंकज सिंह के सेक्टर-26 में कार्यालय का घेराव करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इस दौरान प्रदर्शन करते किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी हो गयी। किसानों ने पुलिस की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया। प्रदर्शनकारी किसान तीन प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
किसानों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही विधायक पंकज सिंह भी उनके बीच पहुंच गए। किसानों के बीच उन्होंने अपनी ही सरकार की ब्यूरोक्रेसी को खूब फटकार लगाई।
किसानों की ओर से उठाई गई हर मांग का उन्होंने समर्थन किया। विधायक ने कहा कि हम जनप्रतिनिधि हर रोज किसानों का धरना-प्रदर्शन झेल रहे हैं और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कमिश्नर(IDC) लखनऊ में बैठकर तमाशा देखते हैं। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी के समक्ष कड़क सुर में विधायक ने कहा कि उनसे कहिए, लखनऊ में बैठकर तमाशा नहीं देखें। किसानों का समस्या का समाधान होना चाहिए। इस पर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी ने किसानों की तीन प्रमुख मांगों की बात कही तो उन्होंने गरजते हुए कहा कि किसानों की सभी 15 सूत्री मांगें महत्वपूर्ण हैं। इन पर विचार किया जाना चाहिए। किसानों का लीडर नहीं होने की बात पर विधायक ने कहा कि किसानों की मांग को मैं उठा रहा हूं। मुझे ही लीडर मानिए। इनकी शिकायतों के समाधान की कार्रवाई करिए। नोएडा विधायक के तेवर को देखकर किसान भी तालियां बजाने लगे।
किसान अपनी मांगों को लेकर 2 माह से नोएडा प्राधिकरण के समक्ष प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। ऐसे में किसानों ने नोएडा प्राधिकरण कार्यालय से जुलूस निकाला। शहर की विभिन्न सड़कों से होते हुए वे सेक्टर 26 स्थित विधायक पंकज सिंह के आवास तक पहुंचे। वहां प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी किसान विधायक के घर तक जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। प्रदर्शनकारी किसान और पुलिस के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। झड़प के बाद नाराज किसान सड़क पर बैठकर धरना देने लगे। किसानों के धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही विधायक पंकज सिंह के बीच पहुंचे।
भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि किसानों ने विधायक पंकज सिंह के सामने पिछले काफी लम्बे समय से लंबित पड़ी मांगों को रखा है. विधायक पंकज सिंह ने समस्याओं के निस्तारण के लिए 15 दिन का समय मांगा है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

