उत्तर प्रदेश/रामपुर: लोकसभा चुनाव की आहट अभी से ही महसूस होनी शुरू हो चुकी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा का उपचुनाव भी काफी अहमियत रखने वाला है। एनडीए और इंडिया गठबंधन इस सीट को अपने-अपने पाले में लाने के लिए जुट चुके हैं।
ऐसे में रामपुर से भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी(Ghanshyam Singh Lodi) ने इस सीट पर अपनी पार्टी के प्रत्याशी की जीत का दावा किया है। इसके अलावा सांसद ने रामपुर के ऐतिहासिक भमरौआ शिव मंदिर में हुई कावड़िया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर भी दुख प्रकट किया है।
रामपुर से भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी अपने आवास पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट के लिए होने वाले उप चुनाव को लेकर पूरी तरह से जोश में लबरेज नजर आए। इस दौरान उन्होंने उपचुनाव में जीत हासिल करने का पक्का दावा भी किया है। उन्होंने इस जीत के पीछे का कारण पार्टी नेताओं और समर्थकों के एकजुट होने को बताया है।
सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने लोकसभा क्षेत्र में स्थित भमरौआ ऐतिहासिक शिव मंदिर में कांवड़िए की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर भी गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने का तो भरोसा दिलाया ही वहीं दूसरी तरफ उन्होंने मंदिर कमेटी को भी कुछ खास तरह की सलाह दी है।
- लखनऊ हादसे से जागा बदायूं प्रशासन: बिल्सी में कोचिंग सेंटर्स और लाइब्रेरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप!

- बदायूं में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने 6 साल की मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत

- लखनऊ में दिल दहलाने वाला हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर

- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’

- आधुनिक जीवन में योग स्वस्थ मन और शरीर का आधार: केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया आह्वान

- NEET UG 2026: राजस्थान में बुर्का पहनने पर रोकी गई छात्रा, हंगामे के बाद मिली परीक्षा की अनुमति

