Globaltoday.in|उबैद इक़बाल|नई दिल्ली
नई दिल्ली(New Delhi) में आज गरीब और अनाथ बच्चों और बच्चियों के लिए कालिंदी कुंज रोड स्थित श्रम विहार इलाके में गुंचा फाउंडेशन(Guncha Foundation) द्वारा एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें अनाथ और ग़रीब लड़कियों के लिए चलाए जा रहे टेलरिंग सर्टिफिकेट कोर्स के पूरा होने के अवसर पर सर्टिफिकेट के साथ लड़कियों को सिलाई मशीनें भी बांटी गयीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर हाजी इमरान अंसारी, श्रीमती नाहिद साहिबा और हाजी अनवर अंसारी मौजूद रहे जिन्होंने अपने हाथों से फाउंडेशन की ओर से करीब 17 लड़कियों को सर्टिफिकेट और सिलाई मशीन बांटीं।
इस अवसर पर फाउंडेशन के फाउंडर मोहम्मद अनस रफीकुल ने बताया कि इस टेलरिंग कोर्स का मकसद गरीब और यतीम लड़कियों को सिलाई व कढ़ाई का हुनर सिखा कर अपने पैरों पर खड़ा करना है ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर यह लड़कियां अपने माता-पिता का सहारा बन सकें।
मोहम्मद अनस ने कहा कि फाउंडेशन का मकसद सड़कों पर कूड़ा बीनने और नशा करने वाले यतीम और गरीब बच्चों, जो भीख मांगते हैं को भी शिक्षित करना है ताकि वह भी समाज में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि फाउंडेशन द्वारा इन बच्चों की शिक्षा और उनकी तबीयत का ख्याल रखा जाता है ताकि उन्हें गलत राह पर जाने से रोका जा सके।
इस अवसर पर सिलाई मशीन और सर्टिफिकेट पाने वाली लड़कियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
गौरतलब है कि इस वक्त फाउंडेशन के अंतर्गत चल रहे स्कूल में करीब 200 छोटे बच्चे और बच्चियों पढ़ रहे हैं जिन्हें शिक्षा की ओर से आकर्षित करने के लिए फाउंडेशन की तरफ से दो वक्त का खाना भी मुहैया कराया जाता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के हम लोगों के अलावा बच्चे और उनके माता-पिता भी मौजूद रहे।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति
- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज
- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी
- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ
