महिला का आरोप कि पुलिस उसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही।
उत्तर प्रदेश/रामपुर: जनपद रामपुर की तहसील स्वार में रेशमा नाम की एक वृद्ध महिला ने थाने में तहरीर दी है कि उसके बाबू नाम के बेटे को कुछ लोग 17 सितंबर, 2023 को रात 9 बजे के क़रीब घर से बुलाकर ले गए थे लेकिन जब उसका बेटा लौटकर घर वापस नहीं आया तो उनके परिवार ने बेटे को तलाश किया लेकिन बेटा कहीं नहीं मिला। किसी के ज़रिये उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे की हत्या कर उसका शव किसी ने नदी में फेंक दिया है।

महिला ने 19 सितंबर को अपने बेटे की हत्या से सम्बन्धित तहरीर स्वार थाने में दी जिसमें उसने उन लोगों के नाम भी बताये जो बाबू को रात में घर से बुलाकर ले गए थे लेकिन महिला का आरोप है कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।
अब महिला ने परेशान होकर ज़िले के एसपी को शिकायत की है कि एफ़आईआर लिखकर उसके बेटे के हत्यारों का पता लगाया जाए।
- “यह यात्रा का अंत नहीं है” : जानिए क्यों खास रही IAS आंजनेय कुमार सिंह की 11 साल की यूपी पारी

- प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस संगीता सिंह बनीं मुरादाबाद मंडल की नई कमिश्नर

- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल


