बदायूं/ सालिम रियाज़: बदायूं के सहसवान कोतवाली में खड़े मुक़दमों से संबंधित वाहनों में अचानक आग लग गई। थोड़ी देर में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस दौरान न केवल कोतवाली परिसर बल्कि बाजार में भी अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
हादसा शनिवार शाम करीब चार बजे हुआ। कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक आवास के पीछे मुकदमों से संबंधित चार पहिया वाहन खड़े हुए हैं। इन्हीं वाहनों में अचानक आग लग गई। धुंआ उठता देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मी उधर दौड़े और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
इस दौरान थाने के सामने से गुजर रहे बाजार मार्ग पर लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। धूं-धूं कर जलते वाहनों की आग बुझाने में फायर फाइटर्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ी तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग में तकरीबन एक दर्जन गाड़ियां जलकर नष्ट हो गयीं।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका था। कयास लगाए जा रहे हैं कि बिजली का शार्ट सर्किट आग लगने का कारण हो सकता है।
एसडीएम प्रेमपाल सिंह और सीओ पवन कुमार भी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि आज में वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
- राजस्थान: अलवर में पतंग लूटने के दौरान खुले बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

- पीएम मोदी का ‘व्यक्तिगत ध्यान’ भारत-रूस विशेष रणनीतिक साझेदारी को दे रहा मजबूती: व्लादिमीर पुतिन

- बदायूं: दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; 6 के खिलाफ FIR दर्ज

- बदायूँ हादसा: रोडवेज बस और पिकअप में भीषण भिड़ंत, ‘चमत्कारी’ बाबा के पास जा रहे 12 से अधिक यात्री घायल; 4 की हालत नाजुक

- बदायूं में आवारा सांडों का कहर: लड़ते हुए सांडों ने ढहाई कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत

- हत्या की साज़िश: फोन पर रची गई खौफनाक साज़िश का ऑडियो वायरल, सहसवान पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

