Globaltoday.in| उबैद इक़बाल खान | जामिया
कल 8 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होना है जिसको लेकर जामिया नगर थाना के SHO ने एक लेटर जामिया प्रशासन के नाम से लिखा था जिसमे पुलिस द्वारा यूनिवर्सिटी प्रशासन से गुज़ारिश की गई थी चूंकि जामिया गेट नंबर 7 के अंदर पोलिंग बूथ पड़ता है, इसलिए वहां चल रहे CAA/NRC/NPR के खिलाफ धरना को कुछ समय के लिए स्थगित किया जाए ताकि चुनाव में किसी तरह की बाधा न पड़े।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस के उस लेटर को देखते हुए जामिया कोआर्डिनेशन कमिटी से गुहार की थी कि पुलिस के इस अपील को कंसीडर किया जाए।

जामिया कोआर्डिनेशन कमिटि इस बात को मज़बूती से मानती है कि CAA/NRC/NPR के खिलाफ चल रही हमारी लड़ाई सविंधान और देश बचाने की है. इसलिए कोई भी गतिविधि जिससे सविंधानिक वैल्यूज को नुकसान होगा, जामिया कोआर्डिनेशन कमिटी उनको एंडोर्स नही करेगी।
चूंकि सविंधान ने इस देश के सभी नागरिकों पे ये ज़िम्मेदारी तय की है कि चुनावी प्रोसेस साफ सुथरा और शांतिपूर्ण तऱीके से हो और नागरिक इसमें अपना पूर्ण सहयोग करें, इस बात को ध्यान में रखते हुए जामिया कोआर्डिनेशन कमिटी ने ये तय किया है आज 7 फरवरी को रात 8 बजे से लेकर कल (8 फरवरी) को रात 8 बजे तक जामिया गेट नंबर 7 पे चल रहे धरने को हम लोग स्थगित करेंगे ताकि इलेक्शन कॉमिशन द्वारा कराए जा रहे चुनावी परिक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सफल हो सके।
जामिया कोआर्डिनेशन कमिटी CAA/NRC/NPR के खिलाफ चल रहे इस धरने को फिर कल (8 फरवरी) को रात 8 बजे से जामिया गेट नंबर 7 पे शुरू करेगी और हम इस बात पे यकीन करके ये फैसला लिए है कि कल रात 8 बजे से दुबारा धरना का शुरुआत किया जाएगा उसमें जामिया यूनिवर्सिटी प्रशासन और दिल्ली पुलिस द्वारा कोई दखलंदाजी नही की जाएगी।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

