रामपुर,14 अक्टूबर 2023: आज शनिवार को जनपद रामपुर में आम आदमी पार्टी के ज़िला प्रवक्ता रय्यान ख़ान ने भारत के राष्ट्रपति को अपने खून से पत्र लिखकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रिहाई की माँग की।
रय्यान ख़ान ने अपने ख़ून से पत्र में लिखा है कि सजंय सिंह निडर, बेबाक व ईमानदार नेता हैं और हिंदुस्तान के कमज़ोर लोगों की आवाज़ सदन से सड़क तक उठाते हैं। मोदी सरकार विपक्ष के मज़बूत नेता संजय सिंह की आवाज़ को दबाना चाहती है, इसलिए उनको झूठे आरोप लगाकर मोदी जी के इशारे पर ED ने जेल भेजा है। मैं देश का नागरिक होने के नाते अपने खून से पत्र लिखकर संजय सिंह की रिहाई की माँग करता हूँ।
इससे पहले डॉ नाज़ और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान भी अपने खून से राष्ट्रपति को सांसद संजय सिंह की रिहाई के लिए पत्र लिख चुके हैं।
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

