पूर्व राज्यपाल अजीज़ कुरैशी ने कहा, ‘सरकार के नापाक इरादों को हम किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने देंगे, इस कानून को खत्म कर करके ही रहेंगे’।
Globaltoday.in | राहेला अब्बास | सम्भल
दिल्ली के शाहीन बाग़(Shaheen Bagh) की तर्ज़ पर यूपी के सम्भल(Sambhal) में करीब 27 दिन से चल रहे पक्का बाग में महिलाओं के धरना प्रदर्शन में आज पूर्व राज्यपाल अजीज़ कुरैशी पहुंचे जहां उन्होंने CAA और NRC को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा।
अजीज कुरैशी(Azeez Qureshi) ने यहाँ प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुसलमान डरता है तो सिर्फ अल्लाह से डरता है, वह किसी से नहीं डरता, ना गोली से, ना पुलिस से, ना मुकदमे से और ना ही जेल से. कुरैशी ने कहा कि अगर मौका आया तो जो गोली तुम्हारे ऊपर चलेगी उस गोली को हम खाएंगे लेकिन सरकार के नापाक इरादों को हम किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने देंगे। इस कानून को खत्म कर करके ही रहेंगे।
अजीज़ कुरैशी ने कहा कि जब सरकार रोजगार देने, नौकरी देने और मुल्क की आमदनी बढ़ाने में नाकाम हो गई तो इनके पास रास्ता रह गया मजहब के नाम पर लोगों को लड़ाते रहो ताकि लोग अपने अधिकार मांगना छोड़ दें रोजगार मांगना छोड़ दें।
देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को लेकर अज़ीज़ कुरैशी ने कहा कि मैं कहता हूं मोदी जी और अमित शाह जी एक बंदूक तुम लो एक बंदूक हम लेते हैं और चलें सरहद और जाकर देखते हैं कि किसके सीने में ज्यादा खून है, हम अपने खून का हर एक कतरा बहा देंगे लेकिन एक आतंकवादी को भी अंदर नहीं आने देंगे।
पिछले दिनों हुई देश के कई हिस्सों में आगज़नी को लेकर कहा कि ये सब सरकार ने एक साजिश के तहत अपने आदमी भेजकर कराया था. अपने लोग भेजकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाए गए हैं. जहां भी आगजनी, हिंसा और गोली चलाई गई है वो सब एक प्लान के तहत सरकार ने कराया है।
पत्रकारों से वार्ता के दौरान मुख्तार अब्बास नकवी वाले बयान ‘मुसलमानों की नागरिकता नहीं छीनी जाएगी’ के बारे में पूछने पर तो उन्होंने कहा कि अगर कोई मुसलमान यह कहता तो मैं आगे को कोई कमेंट करता। उन्होंने बातों ही बातों में मुख्तार अब्बास नकवी को मुसलमान मानने से इनकार कर दिया।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

