रामपुर: जनपद रामपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद संजय सिंह(Sanjay Singh) की रिहाई के लिए अपने खून से पत्र लिखने का सिलसिला जारी है। आज आम आदमी पार्टी के बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष रिज़वान ख़ान ने भारत के राष्ट्रपति को अपने खून से पत्र लिखकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रिहाई की माँग की है।
रिज़वान ख़ान ने पत्र में लिखा है कि सजंय सिंह एक ईमानदार नेता हैं और हिंदुस्तान के कमज़ोर लोगों की आवाज़ सदन में उठाते हैं, साथ ही मोदी सरकार की नाकामियों को उजागर करते हैं। इसलिए संजय सिंह को झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया है।
रिज़वान ख़ान ने कहा कि मैं देश का नागरिक होने के नाते अपने खून से पत्र लिखकर संजय सिंह की रिहाई की माँग करता हूँ।
- फोर्ब्स मिडिल ईस्ट 2026 सूची: एम. ए. यूसुफ अली बने सबसे अमीर मलयाली; नौ भारतीयों ने बनाई जगह

- बदायूं: कछला गंगा घाट पर मातम में बदली अंतिम विदाई, चौथे दिन मिला फिरोजाबाद के युवक का शव

- बदायूं: आंधी-तूफान का कहर, ट्यूबवेल की कोठरी पर पेड़ गिरने से महिला की मौत, कई घायल

- उर्दू देश की साझा विरासत, इसके विकास की जिम्मेदारी हम सब पर: डॉ. सैयद अहमद खां

- रामपुर का जलवा: 55 योजनाओं में ‘ए’ ग्रेड पाकर सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बना प्रदेश का नंबर-1 जिला

- NEET विवाद: “शिक्षा और रोज़गार माफियाओं की जागीर बन गए हैं,” दानिश अली का भाजपा सरकार पर तीखा हमला

