नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा वर्ष 2029 तक एनडीए (NDA) शासित सभी राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने से जुड़े बयान के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने इस पर गहरी चिंता व्यक्त की है। बोर्ड ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि इस तरह के कदम देश की धार्मिक व सांस्कृतिक विविधता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों के संदर्भ में गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता डॉ. सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री का 2029 तक एनडीए शासित राज्यों में UCC लागू करने का बयान भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता तथा नागरिकों के मौलिक अधिकारों को लेकर नई चिंताएं पैदा करता है”।
उन्होंने आगे कहा कि भारत अलग-अलग धर्मों, संस्कृतियों और भाषाओं का देश है और भारतीय संविधान इस सांस्कृतिक ताने-बाने और विविधता को संरक्षण प्रदान करता है। मुसलमान ‘मुस्लिम पर्सनल लॉ’ के संरक्षण को अपने धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों का अभिन्न हिस्सा मानते हैं। ऐसे में इस विविधता को प्रभावित करने वाली कोई भी नीति संवैधानिक रूप से अनुचित है।
जंतर-मंतर पर धरने की अनुमति रद्द होने पर जताई नाराजगी
पर्सनल लॉ बोर्ड ने यह दावा भी किया कि उनकी ओर से चलाए जा रहे ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत राजधानी के जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले प्रस्तावित धरने की अनुमति कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले रद्द कर दी गई। बोर्ड ने इसे एकतरफा और अनुचित फैसला करार दिया है।
‘वंदे मातरम’ की अनिवार्यता पर भी जताई आपत्ति
बयान में बोर्ड ने ‘वंदे मातरम’ के सभी छंदों (स्टैंजा) को अनिवार्य रूप से गाए जाने के प्रयासों पर भी आपत्ति जताई। डॉ. इलियास ने कहा कि देशभक्ति व्यक्त करने के लिए किसी विशेष गीत को पूरा गाना अनिवार्य बनाना नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों से जुड़े अहम प्रश्न खड़े करता है।
- व्यापार समझौतों के बाद अब UPI पर भी ‘सरेंडर’? राहुल गांधी का PM मोदी पर करारा हमला, कहा– ‘अमेरिकी दबाव के आगे टेके घुटने’

- 2,000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लगेगा शुल्क, छोटे व्यापारियों और ग्राहकों पर असर नहीं

- यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्ट

- ‘विविधता में एकता’ वाले बयान पर RSS प्रमुख मोहन भागवत पर विपक्ष का निशाना, कपिल सिब्बल और राशिद अल्वी ने साधा तंज

- ‘BJP-RSS दलितों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते’: राहुल गांधी का सरकार पर करारा हमला, ‘शुद्धिकरण’ और अत्याचार के मामलों पर घेरा

- ‘भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है…’: जयपुर में कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

- मोहन भागवत अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा का करेंगे दौरा, क्या है मकसद? RSS ने बताया मास्टरप्लान

- देशभर के मदरसों और खानकाहों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मुल्क की तरक्की के लिए उलेमाओं ने की दुआएं

- विरोध प्रदर्शन करने से Gen-Z देशविरोधी नहीं हो जाते, वे हमारी पीढ़ी से भी ज्यादा ईमानदार और देशभक्त हैं: मोहन भागवत

