‘योगी बाबा मेरी रक्षा करें…’ लिखी गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा गैंगस्टर, कहा- अब कभी गोकशी नहीं करूंगा

0
310
बदायूं में एक गौकशी के आरोपी एक बदमाश ने पुलिस की कार्रवाई के खौफ से खुद ही थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।
बदायूं में एक गौकशी के आरोपी एक बदमाश ने पुलिस की कार्रवाई के खौफ से खुद ही थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

बदायूं में एक गौकशी के आरोपी एक बदमाश ने पुलिस की कार्रवाई के खौफ से खुद ही थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। वह गले में अपना नाम और पता लिखी तख्ती लटका, हाथ ऊपर उठाकर थाने पहुंचा।

उत्तर प्रदेश/बदायूं(सालिम रियाज़): यूपी के जनपद बदायूं के सहसवान थाने में गैंगस्टर के आरोपी ने अनोखे अंदाज में आत्मसमर्पण कर दिया। यह आरोपी गले में तख्ती लटका कर थाने पहुंचा जिसपर लिखा था,”बदायूं में एक बदमाश ने पुलिस की कार्रवाई के खौफ से खुद ही थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। वह गले में तख्ती लटका कर और अपने हाथ ऊपर उठाकर थाने पहुंचा। यह बदमाश काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस की काफी तलाश के बावजूद उसका सुराग नहीं मिल पा रहा था।

पूरा मामला सहसवान थाना इलाके का है। यहां के ग्राम खैरपुर खैराती का रहने वाला मोहम्मद आलम पुत्र नूर मोहम्मद गौकशी में लिप्त रहा है। उस पर गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में थी। काफी कोशिशों के बावजूद बदमाश का पता नहीं चल पा रहा था।

सोमवार को सहसवान थाने में पुलिस की मौजूदगी में मोहम्मद आलम गले में तख्ती टांग सरेंडर करने पहुंच गया। एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया कि एक महीने से गौकशी मे लिप्त बदमाशो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के क्रम में मोहम्मद आलम की भी तलाश थी। आज उसने सिलेंडर कर दिया उसे न्यायालय में पेश कर दिया जाएगा।