वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह ट्रेक्टर ड्राइवर तेज़ी से बीच सड़क पर ट्रेक्टर को मोड़ रहा है। इस दौरान ट्रेक्टर बर्क़ाबू होकर पलट जाता है और ड्राइवर नीचे आ जाता है और ड्राइवर के ऊपर ट्रेक्टर का पीछे का टायर चलता रहता है।
हाइलाइट्स
- नया ट्रैक्टर लेकर युवक कर रहा स्टंटबाजी
- तेज रफ़्तार से घुमाने पर पलटा ट्रैक्टर
- ट्रैक्टर के नीचे दबा चालक, दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): यूपी के जनपद संभल में एक युवक ट्रेक्टर पर स्टंटबाजी करने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गया। तेज़ रफ़्तार से ट्रेक्टर मोड़ते समय अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों जबतक उसको निकाला युवक दम तोड़ चुका था।
इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया और किसी ने मोबाइल से भी वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना संभल(Sambhal) के नखासा इलाक़े की है जहां तेज़ रफ़्तार से मोड़ रहे ट्रेक्टर पर बैठे ड्राइवर की ट्रेक्टर के नीचे आ जाने से मौत हो गयी। ट्रेक्टर पलटते ही युवक उसके नीचे दब गया और ट्रेक्टर का पहिया उसके ऊपर चलता रहा जिसके कारण युवक की मौत हो गयी।
इस युवक का नाम ज़ाकिर बताया जा रहा है और वह सात बहनों का अकेला भाई था। ज़ाकिर की उम्र 25 साल के क़रीब थी। वह खेत से लौटते समय बीच सड़क पर स्टंट कर रहा था।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam


