भारत और मालदीव के बीच रिश्तों में तनाव के चलते मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु ने भारत को मालदीव से अपने सैनिक वापस बुलाने का अल्टीमेटम दिया है।
विदेशी समाचार एजेंसी के मुताबिक, मालदीव ने कहा है कि भारत 15 मार्च तक मालदीव के इलाके से भारतीय सैनिकों को हटा ले। उनका यह बयान चीन के दौरे से वापस आने के बाद आया है।
भारतीय सैनिकों की एक छोटी टुकड़ी मालदीव की सुरक्षा व आपदा राहत कार्यों में मदद के लिए तैनात है। भारत सरकार से मालदीव की पिछली सरकार ने सैनिकों को तैनात करने का आग्रह किया था।
मोहम्मद मुइज्जू (Mohamed Muizzu) ने शनिवार को चीन की पांच दिवसीय यात्रा से लौटते हुए भारत का नाम लिए बगैर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि हम जानते हैं कि हम छोटे देश हैं, लेकिन फिर भी किसी को अधिकार नहीं कि कोई हमें बुली करे। यह भारत के लिए मुइज्जू का कड़ा संदेश था।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने अभी तक इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
बता दें कि मालदीव में नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु की सरकार बनने के बाद से भारत और मालदीव के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

