आजतक के ब्लैक एंड व्हाइट शो के एंकर सुधीर चौधरी के खिलाफ रांची के एक थाने में एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करायी है। दरअसल, सुधीर ने अपने शो में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ एक स्टोरी चलाई जिसमें उन्होंने उनके लिए अभद्र भाषा को प्रयोग किया गया। इसी को लेकर लोगों में सुधीर के खिलाफ आक्रोश था।
एफआईआर में कहा गया है कि आजतक(Aajtak) चैनल के एंकर सुधीर चौधरी ने अपनी खबर में कहा है कि हेमंत सोरेन को चार्टर प्लेन और सुविधायुक्त जिंदगी जीने की आदत लग गयी है। पर सीएम पद जाने के बाद हालात बदल गए हैं। अब उन्हें जंगल में आदिवासी की तरह रहना पड़ेगा। जैसा कि वो 30-40 साल पहले रहा करते थे। उनके लिए यह काफी मुश्किल होगा।

आदिवासी समाज को एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत मोरेन के बारे में हिंदी न्यूज चैनल आजतक के प्राइम टाइम शो ब्लैक एंड व्हाइट के कार्यक्रम के एंकर सुधीर चौधरी द्वारा अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। कहा गया कि प्रतीत होता है की सुधीर चौधरी जातीय विद्वेष में ग्रसित एक व्यक्ति है, जिनकी नजर में आदिवासियों का मतलब पिछड़ापन और जंगली होता है। उनके इस अभद्र टिप्पणी से पुग आदिवासी समाज आहत है। हम लोग उनको बताना चाहते हैं की आदिवासी समाज जंगली नहीं है। आज देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं जो देश के पूरे जूडिशियल सिस्टम की अभिभावक भी हैं।
ऐसे में सुधीर चौधरी द्वारा आदिवासी को जंगली बताना निहायत जातिवाद से ग्रस्त और ऊंच-नीच की भावना से प्रेरित मालूम पड़ता है। उनके इस शर्मनाक बयान में पूरा आदिवासी और आदिवासी समाज को नीचा दिखाने की उनकी इस मंशा का संवैधानिक और लोकतान्त्रिक रूप से विरोध करते हैं।
सोशल मीडिया एक्स(X) जो पहले ट्विटर था पर अरेस्ट सुधीर चौधरी(#ArrestSudhirChaudhary) ट्रेंड हो रहा है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

