मैनपुरी(सिराज हुसैन): नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ मैनपुरी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना साइबर क्राइम और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गिरोह के छठे सदस्य अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, 15,200 रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड और दो चेकबुक बरामद की हैं। आरोपी को शनिवार, 17 अक्टूबर को जेल भेज दिया गया।
फर्जी फर्म बनाकर फैलाया था जाल
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अर्जुन सिंह मूलरूप से संभल जिले के चंदौसी (न्यू अशोक नगर) का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के मयूर विहार फेस-1 (आचार्य निकेतन) में रह रहा था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह पहले नोएडा के एक कॉल सेंटर में काम करता था, जहां उसने ठगी के तरीके सीखे। इसके बाद उसने ‘एमएस सॉल्यूशन’ (MS Solution) के नाम से फर्जी फर्म बनाकर पिछले करीब दो सालों से अपना कॉल सेंटर संचालित करना शुरू कर दिया था।
सह-आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उसने लगभग एक माह पहले अपना कॉल सेंटर बंद कर दिया था।
मॉन्स्टर डॉट कॉम से खरीदते थे डेटा
जांच में सामने आया है कि आरोपी इस फर्जी फर्म के जरिए नौकरी चाहने वालों का डेटा Monster.com से खरीदते थे। वे विशेष रूप से दक्षिण भारत के आवेदकों को निशाना बनाते थे और उन्हें फर्जी ई-मेल भेजकर नौकरी का भरोसा दिलाते थे। इसके बाद पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) और प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) शुल्क के नाम पर खातों में रकम जमा कराई जाती थी। ठगी की इस रकम को म्यूल खातों में मंगाया जाता था, जिसे एटीएम के जरिए निकालकर आरोपी आपस में बांट लेते थे।
पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी साइबर के नेतृत्व में साइबर अपराधों के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है। थाना साइबर क्राइम मैनपुरी में दर्ज मुकदमा संख्या 16/2026 के तहत पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहले ही पांच आरोपियों—सुनील गुप्ता, रुकुम, शेखर, दानवीर सिंह और तान्या—को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहराई से जांच कर रही है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम: इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रोहिताश सिंह, मुख्य आरक्षी सरयू कुमार, गौरव कुमार, जोगेंद्र चौधरी तथा आरक्षी विक्रम कुमार, विजय उपाध्याय, धर्मेंद्र कुमार और सिद्धार्थ कुमार शामिल रहे।
- नौकरी के नाम पर ठगी: फर्जी फर्म चलाकर बेरोजगारों को ठगने वाला एक और शातिर गिरफ्तार, 15,200 रुपये बरामद

- कोल्हाई हत्याकांड: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, आई-10 कार बरामद

- क्या एक मोबाइल की कीमत इंसान की जान से भी ज़्यादा है? बदायूं में किस्त के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या

- बदायूं में नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 1.57 लाख के जाली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

- जरीफनगर में खेत पर काम कर रहे पिता-पुत्रों पर हमला, तीन घायल; पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप

