मुरादाबाद: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक विधान परिषद (MLC) चुनाव के मतदान के दौरान मंडलायुक्त संगीता सिंह ने शुक्रवार को तहसील सदर क्षेत्र के मतदान केंद्रों और बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और मतदाताओं के लिए बनाई गई सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने मौके पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से मतदान की प्रगति व व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पूरी ईमानदारी से पालन हो और मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
संगीता सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे, मतदाताओं को वोट डालने में कोई दिक्कत न आए और चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो। उन्होंने कर्मचारियों से अपनी जिम्मेदारी पूरी सावधानी से निभाने को कहा।
मुरादाबाद जिले में इस चुनाव के लिए कुल 12 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 7,510 मतदाता अपना मताधिकार प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से मतदान को व्यवस्थित रूप से कराने के लिए लगातार निगरानी जारी है।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई

- उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, ATS से लेकर SSF तक बदली जिम्मेदारियां

- यूपी में 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 14 जिलाधिकारियों का भी फेरबदल

- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश

