Globaltoday.in|रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के अजीम नगर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दंपति और बच्चों को रौंद डाला। मौके पर ही दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी और दंपति गंभीर रूप से घायल हैं। बाइक सवार दंपति को रौंदकर अनियंत्रित बस रोड किनारे खंती में जा गिरी। घायल दंपति को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
परिजनों के अनुसार घायल दंपत्ति रामपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित काशीपुर के निवासी हैं। यह मोटरसाइकिल से अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
मोटरसाइकिल पर पांच लोग थे जिनमें 3 बच्चे और दंपति थे। करणपुर के पास अनियंत्रित प्राइवेट बस ने बाइक को रौंद दिया और बस खंती में गिरी। बीएस की
हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई है। बाइक चला रहे यूनिस को बरेली रेफर कर दिया है जबकि उसकी पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं बाइक पर सवार तीसरा छोटा बच्चा सकुशल है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी श्रीकांत प्रजापति ने बताया है,” एक प्राइवेट बस जो स्वार से रामपुर की तरफ जा रही थी। करनपुर चौराहे के पास एक अपोजिट साइड से आ रही बस मोटरसाइकिल को रौंदती हुई असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। मोटरसाइकिल पर सवार दो बच्चों की मौत हो गई है और दंपति घायल हैं। पति को बरेली रेफर किया गया है जिला अस्पताल से ,बाकी लॉ एन्ड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है। वहीं बस का कोई भी यात्री घायल नहीं है। अब पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
