Globaltoday.in | रामपुर
उत्तरप्रदेश के हाथरस में दलित बेटी गैंगरेप पीड़िता मनीषा वाल्मीकि की मौत के बाद पूरे देश में आक्रोश है। राजनीति से लेकर बॉलिवुड जगत ने इस घटना की निंदा करते हुए गैंगरेप पीड़िता के मुजरिमों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
दलित बेटी गैंगरेप पीड़िता मनीषा वाल्मीकि को इन्साफ दिलाने के लिए भीम आर्मी प्रमुख/आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद जी ने पूरे देश के आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया था कि सभी ज़िलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मनीषा वाल्मीकि को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर कैंडल मार्च निकालें।
इसी कड़ी में आज़ाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष तारिक़ परवेज़ खान ने अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतर कर मनीषा वाल्मीकि को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज़ उठायी।
केंडल मार्च निकालने वालों में जिला प्रभारी चंद्रपाल सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष रामभरोसे लाल जी, जिला महासचिव गुलज़ार राणा जी, जिला उपाध्यक्ष सोहन लाल जी, जिला सचिव ताहिर अली, जिला कोषाध्यक्ष कदीर कुरैशी, नगर अध्यक्ष रामपुर हाजी मतलूब शाह अंसारी जी मौजूद रहे।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर
- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life
- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा
- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर
