Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
रामपुर में सांसद आजम खान के साथ ही अब उनके करीबियों पर भी कानूनी शिकंजा कसता चला जा रहा है।
आज आज़म खान के बेहद करीबी रहे पूर्व सीओ आले हसन की परिवारिक संपत्ति में से एक निर्माणाधीन इमारत पर आरडीए ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त कर दिया।
रामपुर के पूर्व सीओ सिटी आले हसन (Ale Hasan) सांसद आजम खान के बेहद करीबी रहे हैं। सपा शासनकाल में पूर्व सीओ सिटी का क़द इतना बुलंद था कि बड़े-बड़े आईपीएस भी उनके नाम के आगे भाई लगाकर उन्हें संबोधित किया करते थे।
लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद उनकी गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली की पोल खुल गई और वह कानूनी शिकंजे में फंस गए।
आले हसन तो इन दिनों जेल में बंद हैं, वहीं उनके परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज एक निर्माणाधीन इमारत प्रशासन के निशाने पर आ चुकी है।
रामपुर विकास प्राधिकरण की टीम उनकी इस इमारत पर पहुंची और उक्त निर्माण को अवैध मानते हुए बुलडोज़र से इसे जमींदोज कर दिया। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
एडीएम एवं आरडीए सचिव जगदंबा प्रसाद गुप्ता के मुताबिक पूर्व सीओ आले हसन के दोनों बेटे के नाम से सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित फोटो चुंगी के निकट एक प्लाट पर मानकों को किनारे रखते हुए निर्माण कराया जा रहा था। तभी इसकी दुरुस्ती को लेकर आरडीए की ओर से नोटिस भेजा गया। लेकिन जब नोटिस का जवाब ना मिला तो अग्रिम कार्यवाही करते हुए इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।
- “यह यात्रा का अंत नहीं है” : जानिए क्यों खास रही IAS आंजनेय कुमार सिंह की 11 साल की यूपी पारी
- प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस संगीता सिंह बनीं मुरादाबाद मंडल की नई कमिश्नर
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’
- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

