रामपुर में आज आम आदमी पार्टी की पदयात्रा, संजय सिंह करेंगे नेतृत्व

Date:

रामपुर: आम आदमी पार्टी (AAP) की जनपद रामपुर में आज होने वाली पदयात्रा के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह इस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

कार्यक्रम के तहत संजय सिंह सुबह 11 बजे गांधी समाधि पर पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे आसरा कॉलोनी पहाड़ी गेट पर आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार लगभग 1:30 बजे सांसद संजय सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें स्थानीय कार्यकर्ता और आम जनता बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है।

दोपहर 2 बजे से पदयात्रा की शुरुआत होगी, जो आसरा कॉलोनी पहाड़ी गेट से होते हुए बरेली गेट, मौलवी साहब के मजार वाली सड़क, शाहबाद गेट, शीवी सिनेमा हॉल, LIC बिल्डिंग रोड और कचहरी चौराहा होते हुए निकलेगी। यह पदयात्रा शाम 6 बजे अम्बेडकर पार्क पहुंचकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न होगी

आम आदमी पार्टी की इस पदयात्रा का उद्देश्य स्थानीय मुद्दों पर जनता से संवाद स्थापित करना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना बताया जा रहा है। पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने बताया कि पदयात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल होंगे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...