Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
रामपुर में केमिकल से झुलसी लड़की की शिकायत पर दर्ज हुई एफ.आई.आर पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिना देरी किए आज अभियुक्त को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया।
दीवाली की शाम में हुई थी वारदात
गौरतलब है कि यह मामला रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र का है जहां बीते दिनों दीपावली के दिन एक युवती पर केमिकल डालने की घटना हुई थी।
झुलसी हुई युवती को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केमिकल से घायल हुई युवती की शिकायत पर एफ.आई.आर दर्ज करते हुए पुलिस में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एक दिन में आरोपी गिरफ़्तार

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह (Arun Kumar Singh) ने बताया दीपावली के दिन थाना अजीमनगर के हरैटा गांव में एक लड़की के ऊपर केमिकल डाल दिया गया था। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।
अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। अगले दिन परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर वांछित अभियुक्त तफसील को अजीमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करके उसे नायक अपेक्षा में जेल भेज दिया गया है।
- उत्तम नगर हिंसा मामला: जमीयत उलमा-ए-हिंद ने जॉइंट पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा समेत रखीं 5 मांगें
- रामपुर में ‘आज़म युग’ का अंत? अखिलेश यादव ने बिछाई नई बिसात, पूर्व बसपाई दलित चेहरे पर लगाया दांव
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content
- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’
- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’
