Globaltoday.in | गुलरेज़ खान | बरेली
- ब्लैक आउट के दौरान पुलिस और सिविल डिफेंस ने संभाला मोर्चा
- मॉक ड्रिल के दौरान हुआ बमों से हमला
- हमले में घायलों को एम्बुलेंस से भेजा गया अस्पताल
- नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मपाल सिंह ने कराया कार्यक्रम का आयोजन
- त्रिशूल एयरफ़ोर्स, आईवीआरआई के आस पास रहा 10 मिनट का ब्लैक आउट
अगर अचानक हवाई हमला हो जाता है तो वहां मौजूद लोगों का बचाव कैसे किया जाए ? हवाई बमबारी से स्थानीय लोगों को क्या करना चाहिए?
इन्हीं सब बातों को लेकर बरेली में इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आईवीआरआई गेट पर शनिवार को एक मॉक ड्रिल का आयोजन केबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा किया।
घड़ी में 11 बजते ही सायरन बजाया गया और उस सायरन के साथ ही पूरे बरेली शहर में ब्लैक आउट हो गया। ब्लैकआउट में लोगों की हाहाकार साफ सुनाई दे रही थी।
दरअसल मॉक ड्रिल एक काल्पनिक दृश्य होता है जिसमें यह दर्शाया जाता है कि अगर हमला हो जाता है तो स्थानीय लोगों को उससे कैसे बचाया जा सकता है।
इस मौके पर हवाई हमले के बाद किस तरह का दृश्य उभर कर आता है उसको दर्शाने की पूरी कोशिश की गई थी।
मॉक ड्रिल में मुख्य अतिथि कैबिनेट मिनिस्टर धर्मपाल सिंह सिविल डिफेंस की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस और फ़ौज दोनों ही की सुरक्षा चाकचौबंद हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन गोरखपुर में भी करवाएंगे।
केबिनेट मिनिस्टर ने इस मौके पर कहा कि हमारे पास यूक्रेन जैसे बंकर नहीं हैं लेकिन मॉक ड्रिल के जरिये हम जागरूक हो सकते हैं।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

- उधम सिंह नगर: नमाज़ी से मारपीट मामले में मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा गिरफ्तार, एक और विवादित वीडियो वायरल

- Srinagar Police Launch Major Crackdown on Fake News Network; Multiple Summons Issued

- अलीगढ़: इंग्लिश ओवेन के लकी ड्रा में चमकी ग्राहकों की किस्मत, ‘Pick n Pay’ स्टोर पर हुई इनामों की बौछार

