Atiq and Ashraf Murder: अतीक-अशरफ के शवों को दफनाया गया, दोनों छोटे बेटे कब्रिस्तान पहुंचे

Date:

अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया है।

प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास अतीक पर हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक और उसके भाई अशरफ अहमद को लेकर जा रही थी। जिस समय अतीक मीडिया से बात कर रहा था तभी तीन हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और अतीक़ के कान पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जैसे ही अशरफ ने उधर देखा तो अशरफ पर भी हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसायीं।

अतीक अहमद और अशरफ के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में इस्लामिक रीति-रिवाज से दफना दिया गया। दोनों के शव को अतीक के बहनोई और दो रिश्तेदार लेकर पहुंचे थे। अतीक के दोनों छोटे बेटों को बाल सुधार गृह से लाया गया था। अतीक के बेटे असद की कब्र के पास ही दोनों की कब्रें खुदवाई गई थीं। अशरफ की बेटी और पत्नी जैनब भी कब्रिस्तान में मौजूद रहीं।

कब्रिस्तान के अंदर सिर्फ खास रिश्तेदारों को ही जाने दिया गया। जबकि बाक़ी लोगों को कब्रिस्तान से करीब 300 मीटर दूर सभी को रोक दिया गया। मीडियाकर्मियों को भी कब्रिस्तान के बाहर तक जाने दिया गया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related