बरेली: दंगाई हाथ जोड़ रहे हैं, पूरा प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है, यूपी में अब सब चंगा है- सीएम योगी

Date:

बरेली/बहेड़ी(गुलरेज़): पीलीभीत लोकसभा की सीट के भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के पक्ष में अपील करने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहेड़ी रामलीला मैदान पहुंचे। उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “बरेली में पहले हर माह दंगे होते थे. अब दंगाई हाथ जोड़ रहे हैं। पूरा प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है।

बहेड़ी में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा,”सभी सिख बंधुओं को बैसाखी की बधाई, बहनों भाईयों यह चेतना हमारे अन्नदाता किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। यहां का किसान धरती माता से सोना उगाते हुए देश के लोगों को पेट भरने का काम करता है। इसलिए बहेड़ी को कहा जाता है कि यह इतिहास के परिवर्तन की धरती है। मैं बार बार यहां आने का प्रयास करता था। पिछली बार भी छत्रपाल गंगवार के लिए सभा करनी थी, मूसलाधार बारिश में आ नहीं पाया। आज मैं आया हूं, आपके उत्साह के लिए मैं सभी का अभिनंदन करता हूं। हम सभी नये भारत का दर्शन कर रहे हैं, इस भारत को जहां दुनिया सम्मान की नजर से देख रही है। यह अपनी सीमाओं की सुरक्षा करना भी जानता है। यहां विकास के प्रोजेक्ट बन रहे हैं, हाईवे बन रहे हैं। आस्था का सम्मान भी है, एक तरफ पिछली सरकार कफ्यृू लगाती थी, यूपी में 7 साल से कोई दंगा नहीं हुआ। उन्हें मालूम है कि दंगा करेंगे तो उन्हे उलटा टंगवा दिया जायेगा। दंगाइयों को पता है जेल बाद में जायेगा पहले जहन्नुम जायेगा।

यूपी में सब चंगा है, यूपी में किसान आगे बढ़ चुका है। हर नागरिक जम्मू कश्मीर में जमीन खरीद सकता है। 370 ने नई पहचान दी है। जिनके पास आयुष्मान का कार्ड नहीं बन पाया है, एक एप्लीकेशन आती है तो पैसा उसके अकाउंट में भेज देता हूं क्योंकि वह मेरे प्रदेश का नागरिक है। उसकी हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराने का हमारा दायित्व है। 4 करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। कहीं पर आईटी पार्क बन रहा है, कहीं पर अन्य विकास की बड़ी बड़ी परियोजना बन रही हैं। जाे भी भूमाफिया सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करेगा, उसको लेने के देने पड़ेंगे। उसकी संपत्ति कब्जा होगी।

पिछले 7 वर्षों में हमने गन्ना किसानों की की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया। 120 चीनी मिलें हम चला रहे हैं। एक सप्ताह में चीनी का भुगतान भी हुआ है, हमने 7 साल में 2.5 लाख करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। जो चीनी मिलें समय से भुगतान नहीं करेंगी, हम उन किसानों को उनका मालिक बनायेंगे। किसी का एक पैसा डूबेगा नहीं, हम समस्या नहीं, समाधान पर विश्वास करते हैं। यूपी में सुरक्षा का वातावरण दिया है। 

बरेली में पहले हर महीने दंगा होता था, आज दंगाई जान की भीख मांग रहे हैं। अब यह नहीं होगा कि किसी पार्टी से फतवा जारी कर दिया। हम मजबूती से आपके साथ खड़े हैं। कश्मीर में धारा 370 हटाने का काम किया है। सपा, बसपा और कांग्रेस 370 नहीं हटाते।

अयोध्या में यह लोग क्या राम मंदिर का निर्माण करा पाते। , रामलला विराजमान होने के साथ कितने लोग गए हैं, सबने रामलला देखे हैं। कांग्रेस, सपा बसपा के समय में दंगे होते थे। चारों तरफ दंगे होते थे, आज माफिया गले में तख्ती लटकाकर घूम रहे हैं, सब्जी बेच रहे हैं। ठेले लगाकर यही बोल रहे हैं कि बस जान बख्श दो। कुछ लोग पहले ही अपने कर्मों की सजा पा चुके हैं, जबकि कुछ लोग जहन्नुम जा चुके हैं। विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित बरेली और पीलीभीत चाहिए।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...