यूपी चुनाव: उत्तर प्रदेश में बीएसपी-बीजेपी को बड़ा झटका, 7 विधायक सपा में शामिल, अखिलेश बोले- चुनाव में तय है बीजेपी का सफाया

Date:

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चंद महीने ही बचे हैं लेकिन इससे पहले राज्य की सत्तारुढ़ बीजेपी और मायावती की बीएसपी को करारा झटका लगा है। आज इन दोनों पार्टियों के 7 विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं के दलबदल का सिलसिला भी तेज हो गया है। इस दलबदल के दौरान नुकसान मायावती की बीएसपी और सत्तारूढ़ बीजेपी को उठाना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक बीएसपी के 6 विधायक और बीजेपी का एक विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

लखनऊ में इन विधायकों ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।

जिन विधायकों ने दल बदल कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है उनमें बीएसपी के असलम अली चौधरी, असलम राइन, हरगोविंद भार्गव, मुजतबा सिद्दीकी, हाकिम सिंह बिंद, सुषमा पटेल शामिल हैं। वहीं बीजेपी के विधायक राकेश राठौर भी सपा में शामिल हुए हैं।

इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अभी और भी बहुत आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार से जनता दुखी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सफाया होना तय है। उन्होंने केहा कि न सिर्फ प्रदेश के दूसरे हिस्सों से बल्कि बीजेपी ने बुंदेलखंड के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ने लोगों से किए वादे पूरे नहीं किए, चलती हुईं मंडियां बंद कर दीं। 

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related