भारत के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा (Tripura) में मुसलमानों की मस्जिदों, घरों और दुकानों पर हमले की घटनाओं को लेकर जुमे के रोज़ पूरे भारत में प्रदर्शन हुआ जिसमें पंजाब में भी लोगों ने प्रदर्शन किया।
दिल्ली में त्रिपुरा भवन और जामिया में शाहीन बाग़ के साथ ही पंजाब के लुधियाना की जामा मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज़ के बाहर प्रदर्शन किया गया और त्रिपुरा सरकार के पुतले जलाए गए।
इंडिया टुमारो के मुताबिक़ पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने त्रिपुरा में हुए हमले पर मीडिया से बात करते हुए इसे देश के लिए शर्म की बात कहा। इस मामले में केंद्र और त्रिपुरा राज्य सरकार की खामोशी को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई।
पिछले एक हफ्ते त्रिपुरा में हुए कई मस्जिदों पर हमलों का विरोध करते हुए ऐतिहासिक जामा मस्जिद लुधियाना के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने त्रिपुरा सरकार का पुतला फूंका।
इस प्रदर्शन में शामिल शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने कहा कि देश में फिरकापरस्त ताकतें सियासी फायदे के लिए साम्प्रदायिक माहौल पैदा करना चाहते हैं।
भारतीय मुसलमान सच्चाई के साथ
शाही इमाम ने कहा कि, “भारतीय मुसलमानों ने हमेशा सच्चाई का साथ दिया है। पिछले दिनों जब कश्मीर, पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू-सिख भाइयों के साथ जुल्म हुआ तो मुसलमानों ने इसकी कड़ाई से निंदा की और इसे इस्लाम के ख़िलाफ़ बताया। लेकिन त्रिपुरा में बांग्लादेश में हुई हिंसा को बहाना बना कर मस्जिदों पर किए जा रहे हमले अफसोसनाक और देश के लिए शर्म की बात है.”
नेशनल मीडिया की ख़ामोशी पर सवाल
पंजाब के शाही इमाम ने नेशनल मीडिया की ख़ामोशी पर सवाल करते हुए कहा कि, “देश का नेशनल मीडिया इस मामले में ऐसे खामोश है कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं है। उन्होंने कहा कि आज जो लोग धर्म के नाम पर हिंसा का खामोश रहकर समर्थन कर रहे हैं वो याद रखें कि शरारती तत्व और आतंकी किसी के दोस्त नहीं होते, वह समय के साथ अपने स्वार्थों के लिए किसी को भी निशाना बना सकते हैं।”
- अमेरिका ने 27 एयरलाइनों सहित ईरान की 36 संस्थाओं पर लगाए कड़े प्रतिबंध; ट्रम्प बोले—’ईरान को नहीं बनने देंगे परमाणु शक्ति’

- बाढ़ के संकट से जूझ रहे नेपाल में 5.0 तीव्रता का भूकंप, मुस्तांग में था केंद्र; भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भी झटके

- ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस (जम्मू-कश्मीर) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, कश्मीर में बने ‘एम्स यूनानी’: प्रो. मुश्ताक अहमद

- सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, कई वाहनों के काटे गए चालान

- मानदेय की मांग पर दूसरे दिन भी डटी रहीं NRLM महिला कर्मी, DM बोले- ‘सबूत दें, 7 दिन में होगा भुगतान’

- रामजीलाल सुमन का केंद्र-यूपी सरकार पर हमला: बोले— 2027 के चुनाव में जनता तय करेगी सही और गलत का फर्क

