Bihar Election 2025: वोटिंग से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पीरपैंती विधायक ललन पासवान हुए आरजेडी में शामिल

Date:

बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव में सियासी हलचल चरम पर पहुंच गई है। पहले चरण का मतदान कल होना है, जिसमें 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पीरपैंती से पार्टी विधायक ललन पासवान ने टिकट कटने से नाराज होकर बुधवार को राजद का दामन थाम लिया।

बताया जा रहा है कि ललन पासवान लंबे समय से टिकट न मिलने पर नाराज चल रहे थे। उन्होंने कुछ दिन पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, और अब राबड़ी देवी आवास पहुंचकर तेजस्वी यादव की मौजूदगी में आरजेडी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी ने इस बार पीरपैंती (सुरक्षित) सीट से मुरारी पासवान को प्रत्याशी बनाया है।

www.thehindguru.com
www.thehindguru.com

राजद में शामिल होने के बाद ललन पासवान ने सोशल मीडिया पर लिखा, “राष्ट्रीय जनता दल का कारवां बढ़ता रहे। आज से मैं भी इसका हिस्सा हूं। तेजस्वी मय बिहार बनाना है, हम सबने मिलकर ठाना है। तेजस्वी ही वर्तमान हैं, तेजस्वी ही भविष्य! जय भीम!”

इस्तीफे के साथ ही उन्होंने बीजेपी पर दलित नेतृत्व की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा था, “अब लगता है कि भाजपा को मुखर दलित नेतृत्व की आवश्यकता नहीं रही।” पासवान ने कहा कि आगे वह बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के आदर्शों पर चलकर जनता की सेवा करेंगे।

तेजस्वी यादव ने उनके पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा, “ललन जी जैसे जनप्रिय और ज़मीनी नेता से आरजेडी और मज़बूत होगी। हमारा लक्ष्य सामाजिक न्याय और विकास के साथ सबको साथ लेकर चलना है।”

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...