वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने ट्वीट कर लिखा है,”मेरा विनम्र निवेदन है कि एमएसपी पर कानून बनाने की मांग और अन्य मुद्दों पर भी अब तत्काल निर्णय होना चाहिए, जिससे किसान भाई आंदोलन समाप्त कर सम्मान के साथ अपने घर लौट जाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नाम इस विषय में मेरा पत्र।’’
पीएम मोदी के कृषि क़ानून को वापस लेने के एलान के बावजूद बीजेपी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ तो किसानों ने अपना आंदोलन तत्काल वापस लेने से इंकार किया है तो दूसरी ओर बीजेपी के अपने नेता पार्टी को एमएसपी पर क़ानून बनाने को लेकर पत्र लिख रहे हैं।
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने तीनों कृषि कानूनों की वापस के ऐलान के बाद किसानों के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा है। वरुण गांधी ने पत्र में मांग की है कि एमएसपी पर कानून बनाने की मांग और अन्य मुद्दों पर भी अब तत्काल निर्णय होना चाहिए। साथ ही वरुण गांधी ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की भी मांग की है।
वरुण गांधी ने ट्वीट किया है, ‘’मेरा विनम्र निवेदन है कि एमएसपी पर कानून बनाने की मांग और अन्य मुद्दों पर भी अब तत्काल निर्णय होना चाहिए, जिससे किसान भाई आंदोलन समाप्त कर ससम्मान घर लौट जाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नाम इस विषय में मेरा पत्र।’’
वरूण गांधी ने अपने पत्र में लिखा है, ‘तीन कृषि कानूनों को लेकर पिछले एक साल से किसानों का एक विशाल आंदोलन देशभर में चल रहा है। आपने बड़ा दिल दिखाते हुए इन कानूनों को निरस्त करने की जो घोषणा की है उसके लिए मैं आपको साधुवाद देता हूं। पिछले एक साल में धरना देते हुए इस आंदोलन में सात सौ से ज्यादा किसान भाइयों की शहादत भी हो चुकी है। मेरा मानना है कि यह निर्णय यदि पहले ही ले लिया जाता तो इतनी बड़ी जनहानि नहीं होती। आंदोलन में शहीद हुए किसान भाइयों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा भी दिया जाए। इस आंदोलन के दौरान किसान भाइयों पर जितनी भी एफआईआर दर्ज की गई हैं उन्हें भी तत्कार निरस्त किया जाना चाहिए।”
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

