उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर की काशीराम कॉलोनी में कई दिनो से गंदा पानी आने से नाराज़ काशीराम कॉलोनी के बाशिंदों ने आज नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन दिया। इसके बाद कांग्रेस नेता मामून शाह खान ने डीएम को पत्र भेजकर पेयजल आपूर्ति ठीक कराने जाने की मांग की।
आज सुबह में काशीराम कॉलोनी के बाशिंदे कांग्रेस नेता मामून शाह खान नेतृत्व में एकत्रित हुए और नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेता मामून शाह खान ने कहा कि काशीराम कॉलोनी में पिछले कई दिनो से पानी की सप्लाई सही से नहीं मिल रही है और पानी बेहद गंदा आ रहा है जो जानलेवा बन सकता है।
मॉमून शाह ने कहा कि काशीराम कॉलोनी के बाशिंदे पानी पीने की वजह से बीमार हो चुके हैं और बहुत सारे लोग तो कॉलोनी छोड़कर ही चले गए हैं। काशीराम कॉलोनी के बाशिंदों को पानी कि बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। कई बार नगर पालिका कार्यालय में अफसरों से जाकर इसकी शिकायत भी की जा चुकी है, पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। इससे पहले भी कई बार सप्लाई बाधित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर शुद्ध पेयजल सप्लाई सुचारू रूप से नहीं मिली तो भूख हड़ताल की जायेगी।
कांग्रेस नेता मामून शाह खान ने डीएम को पत्र भेजकर समस्या से निजात दिलाए जाने मांग की। इस मौके पर युवा कांग्रेस नेता सय्यद फैसल हसन, एजाज ख़ान एडवोकेट, शकील मंसूरी, फैज़ मिया, अमान, उस्मान मिया, शहरोज मंसूरी,आदि मौजूद रहे।
- सपा प्रवक्ता अमीक जामेई ने भेजा कानूनी नोटिस, फर्जी पोस्टर शेयर करने से बचने की अपील

- मॉस्को प्रारूप की बैठक में अफगानिस्तान और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा

- Prof. Md. Imtiyaz Hassan Honoured with Careers360 Faculty Research Award for Most Outstanding Researcher

- सहसवान में कथित अवैध अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

- जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने IIT मद्रास के साथ की अकादमिक साझेदारी

- Jamia Senior Secondary School Joins Hands with IIT Madras for Online Certificate Courses

- बदायूं: दुकानदार पर हमला, बचाने आई मां की कार से रौंदकर हत्या; हाईवे पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

- ‘फॉर्म-6 में किया गया अवैध बदलाव, शामिल हर शख्स का होगा हिसाब’: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बरसे राहुल गांधी

- Neha Bora के घर के बाहर घूम रही संदिग्ध वैन, सोशल मीडिया पर जताई चिंता

