मल्लिकार्जन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार सांभालने से पहले कार्यक्रम को सोनिया गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “सबसे पहले मैं हमारे नए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को हृदय से बधाई देती हूं।”
कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पदभार संभाल लिया। उनके पदभार के दौरान कर्नाटक के तमाम वरिष्ठ नेता सहित कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे।
सोनिया गाँधी ने कहा बड़ी राहत महसूस कर रही हूं
मल्लिकार्जन द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार सांभालने से पहले कार्यक्रम को सोनिया गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा,”सबसे पहले मैं हमारे नए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को हृदय से बधाई देती हूं। अभी मेरे बारे में जो भावनाएं व्यक्त की गईं, उसका मैं सम्मान करती हूं। आप सबके प्रति आभार व्यक्त करती हूं। मैं बहुत खुश हूं… सच कहूं तो बड़ी राहत महसूस कर रही हूं। सबसे अधिक संतोष इस बात का है कि अपने-अपने विवेक से जिन्हें अध्यक्ष चुना है वह एक अनुभवी नेता हैं। धरती से जुड़े हुए नेता हैं। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए अपनी निष्ठा मेहनत, लगन और अपने समर्पण से इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनसे पूरी पार्टी को प्रेरणा मिलेगी, एक संदेश मिलेगा और उनके नेतृत्व में कांग्रेस लगातार मजबूत होगी। मैंने अभी-अभी कहा कि मैं राहत महसूस कर रही हूं। मैं इसे स्पष्ट करना चाहती हूं। राहत इसलिए महसूस कर रही हूं कि आपने इतने वर्षों तक मुझे जो प्यार और सम्मान दिया है, वह मेरे लिए गौरव की बात है। उसका एहसास मुझे अपने जीवन के आखिरी सांस तक रहेगा। लेकिन यह सम्मान एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी थी। मुझसे अपनी क्षमता और योग्यता के अनुसार, जितना बन सका उतना किया।”
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

