जूनागढ़ जिले में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।
बिपरजॉय चक्रवात(Cyclone Biparjoy) के आज संभावित लैंडफॉल से पहले गुजरात के साबरकांठा जिले में तेज हवाओं के साथ ही भारी बारिश शुरू हो गई। वहीं द्वारका में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है।
मौसम विभाग के अनुसार आज शाम चार से रात आठ बजे के बीच कच्छ के जखाऊ में जमीन से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने इससे भारी तबाही की चेतावनी दी है। इस चेतावनी के मद्देनज़र 8 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
जूनागढ़ जिले में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। तटों के किनारे स्थिति घरों में समुद्र का पानी घुस गया है। स्थानीय लोग और मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
NDRF की 19 टीम तैनात
गुजरात में NDRF की 19 टीमों को तैनात किया गया है। चक्रवात की गंभीरता को देखते हुए 15 टीमों को स्टैंड बाई पर रखा गया है। आपदा से निपटने के लिए NDRF की 4 टीम कच्छ में, 3 राजकोट में और द्वारका में 3 टीम तैनात हैं। मुंबई में भी NDRF की 5 टीम और पुणे में 8 टीमों को तैनात किया गया है। दक्षिण कन्नड में 1, बैंगलुरू में 2 और कोडगू में 1 टीम तैनात है। इसके अलावा कच्छ के तटवर्ती इलाकों में धारा 144 लगाई गई है। सभी स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया है।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

