दानिश अली पिछले महीने अमरोहा में राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए थे। वह मणिपुर में भी इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर इसका हिस्सा बने थे।
नई दिल्ली: कुंवर दानिश अली(Danish Ali) आज बुधवार, 20 मार्च, 2024 को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस के महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने डेनिश अली का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान पवन खेड़ा भी मौजूद रहे।
दानिश अली ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स(X) पर इसकी जानकारी दी और तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा,” साथियों, आज मैंने कांग्रेस जॉइन कर ली है। आज देश में दो ताक़तों का संघर्ष है। एक तरफ़ दमनकारी, भ्रष्टाचारी, गरीब-विरोधी, अमीरों के हितैषी हैं। दूसरी तरफ़ ग़रीबों को न्याय, नौकरी दिलाने वाले, दलित, आदिवासी के हितों की रक्षा करने वाले है। मैंने ग़रीबों के हितैषी का साथ चुना है।

दानिश अली ने हाल ही में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और कहा था कि उन्होंने उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट से लोकसभा में अपनी दूसरी पारी के लिए ‘‘सोनिया गांधी का आशीर्वाद प्राप्त किया।’’
समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में उत्तर प्रदेश की जो 17 लोकसभा सीटें कांग्रेस के खाते में आई हैं, उनमें अमरोहा भी शामिल है।
अमरोहा से जीता था चुनाव
साल 2019 में लोकसभा चुनाव में बसपा ने दानिश अली को अमरोहा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था और उन्होंने यहां सें जीत दर्ज करते हुए बीजेपी के कंवर सिंह तंवर और कांग्रेस की सचिन चौधरी को चुनाव में हराया था।
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

