दो पक्षों में बीच-बचाव कराने पहुंची दलित महिला की मौत

Date:

Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | मुरादाबाद

दो पक्षों में बीच-बचाव कराने पहुंची दलित महिला की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि महिला के बेटे की मोहल्ले के एक युवक से लड़ाई हुई थी। मारपीट के दौरान बेटे को बचाने पहुंची महिला को आरोपी ने धक्का देकर गिरा दिया था। चोटिल हुई महिला को बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बेटे की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच आरोपी दीपक मौके से फ़रार हो गया। पुलिस ने मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है और फ़रार आरोपी की तलाश में जुट गयी है। मामला मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र के पीतम नगर का है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related