Dharmendra Health Update: अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक, हेमा मालिनी बोलीं – “What is happening is unforgivable!”

Date:

Dharmendra Health Update: Dharmendra Health Update:
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सोमवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके निधन को लेकर अफवाहें फैलने लगीं। इन झूठी खबरों पर धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

हेमा मालिनी ने सोशल प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “What is happening is unforgivable! How can responsible channels spread false news about a person who is responding to treatment and is recovering? This is being extremely disrespectful and irresponsible. Please give due respect to the family and its need for privacy.” उन्होंने मीडिया की गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग की निंदा करते हुए कहा कि ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है।

वहीं, ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “Media seems to be in overdrive and spreading false news. My father is stable and recovering. We request everyone to give our family privacy. Thank you for your prayer for papa’s speedy recovery.”

परिवार की ओर से जारी इस स्पष्टीकरण के बाद धर्मेंद्र के फैंस ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार, वे उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और डॉक्टरों की विशेष निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

करीब 65 सालों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाले धर्मेंद्र ने साल 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ फिल्म से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, और ‘लोहा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...