संभल, 4 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में योगी सरकार के बुलडोजर एक्शन का असर साफ दिखाई देने लगा है। संभल तहसील के सलेमपुर सलार गांव और ऐचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र में सरकारी ग्राम सभा की जमीन पर बने अवैध मदीना मस्जिद को प्रशासन की कार्रवाई से पहले ही मस्जिद कमेटी ने रातोंरात ध्वस्त कर दिया।
439 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस दो मंजिला अवैध निर्माण को 2018 से ग्राम सभा की जमीन पर खड़ा किया गया था। 4 जनवरी को बुलडोजर कार्रवाई तय होने पर मस्जिद कमेटी और स्थानीय समुदाय ने हथौड़ों से इसे जमींदोज कर मलबा भी साफ कर दिया। मामले में मुतवल्ली हाजी शमीम पर 8 लाख 78 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।
21 गरीब परिवारों को पट्टा आवंटित
अतिक्रमण मुक्त हुई इस सरकारी जमीन पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 गरीब परिवारों को पट्टे वितरित कर दिए। जिलाधिकारी ने घोषणा की है कि सभी पात्र लाभार्थियों को सरकारी आवास योजना के तहत मकान भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की मिसाल
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य केवल सरकारी संपत्ति को अतिक्रमण मुक्त करना है। यह घटनाक्रम योगी सरकार की अवैध निर्माण पर जीरो टॉलरेंस नीति की बड़ी मिसाल बन गया है, जहां एक ओर अवैध कब्जा हटाया गया वहीं दूसरी ओर गरीबों को जमीन और आवास का लाभ भी मिला।
संभल में बुलडोजर एक्शन का सिलसिला जारी
यूपी में पिछले कुछ वर्षों से चल रहे बुलडोजर एक्शन ने अपराधियों और अतिक्रमणकारियों में खौफ पैदा कर दिया है। संभल प्रशासन भी इसी नीति का कड़ाई से पालन कर रहा है।
- UP Expressway Network: 22 एक्सप्रेस-वे के जाल से बदलेगा उत्तर प्रदेश का भविष्य, औद्योगिक क्रांति की ओर कदम

- महोबा: शादी से लौट रही महिलाओं को पिकअप ने रौंदा, 3 की मौत, 2 की हालत गंभीर

- UP RTE Admission 2026: यूपी में आरटीई आवेदनों में ऐतिहासिक उछाल, पहले चरण में ही रिकॉर्ड 2.61 लाख आवेदन

- बड़ी खबर: पश्चिमी यूपी में गूँजी ‘वंदे मातरम्’ और ‘समान कानून’ की मांग; ब्रज प्रांत के मुस्लिम नेताओं ने पेश की नई मिसाल

- खेती में डिजिटल क्रांति: यूपी और बिहार मिलकर संवारेंगे महिला किसानों का भविष्य

