नई दिल्ली: इंडिया हैबिटेट सेंटर के ‘द थिएटर’ में 17 अक्टूबर की शाम संगीत, अभिनय और नृत्य का अनोखा संगम देखने को मिला, जब कात्यायनी और थ्री आर्ट्स क्लब ने ‘गीतों का सफ़र – पार्ट 2’ का मंचन किया। कार्यक्रम ने दर्शकों को 1988 से 2000 के बीच के लोकप्रिय हिंदी फ़िल्म गीतों से होकर गुज़रने का अवसर दिया और पुराने समय की यादें ताज़ा कर दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत निधिकान्त पाण्डेय और बुरहान क़ुरैशी ने दर्शकों के बीच से संवादों के माध्यम से की, जिसने माहौल को ऊर्जा से भर दिया। “एक-दो-तीन” गीत की धुन पर अंजिला गुगनानी की आवाज़ और आरती नैयर के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद बुरहान का “आजा शाम होने आई” पर अभिनय और फिर देवानंद झा का “पापा कहते हैं” गीत दर्शकों को रोमांचित कर गया।
निधिकान्त पाण्डेय की प्रभावशाली स्क्रिप्ट और प्रस्तुति ने संगीत, इतिहास, हास्य और भावनाओं का सुंदर संतुलन पेश किया। दर्शकों ने भी उनकी बातों पर पूरे जोश से प्रतिक्रिया दी, जिससे हॉल हर पल जीवंत बना रहा।
देवानंद झा और अंजिला गुगनानी ने लगभग 30 गीतों को जोश और अंदाज़ के साथ गाकर माहौल को संगीत से भर दिया। आरती नैयर के आठ नृत्य प्रस्तुतियों में लय, भाव और अभिव्यक्ति का सुंदर मेल देखने को मिला। संगत में जीतू (की-बोर्ड), अमित (ड्रम-पैड) और अधीर (तबला) ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी।
कार्यक्रम के अंत में जब निधिकान्त ने विदा लेने की घोषणा की, तो दर्शक एक स्वर में बोले — “अभी तो और गीत सुनने हैं!” यह उत्साह बताता है कि यह संगीतमय यात्रा दर्शकों के दिलों में बस गई।
निर्मात्री अनुराधा दर और सोहेला कपूर ने बताया कि अगला विशेष कार्यक्रम “गीतों की माला” 24 अक्टूबर को त्रिवेणी कला संगम, मंडी हाउस में होगा। इसमें देवानंद झा लगभग 21 प्रसिद्ध गायकों के गीत प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा, 2 नवम्बर को मुंबई में “आनंद ही आनंद” की 18वीं प्रस्तुति और 20 नवम्बर को इंडिया हैबिटेट सेंटर में अविकल कक्कड़ का शो “खाना और गाना” आयोजित किया जाएगा।
- UP International Film City: मनोरंजन जगत का नया ‘पावर हाउस’ बनेगा उत्तर प्रदेश, 2028 तक पूरी होगी योगी सरकार की महायोजना

- अरिजीत सिंह ने फिल्मों में पार्श्व गायन से संन्यास लेने का ऐलान किया: इंस्टाग्राम पोस्ट से फैंस सदमे में

- सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीज़र रिलीज, चीनी मीडिया ने जताई आपत्ति

- हिंदी सिनेमा के स्वर्ण युग को सलाम करती ‘स्टार्स शाइन’ प्रदर्शनी”

- दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम में धर्मेंद्र को भावपूर्ण संगीतमय श्रद्धांजलि

- मेरी चाल और आवाज़ लड़कियों जैसी थी, पुरुषों की तरह चलना-बोलना सीखा: करण जौहर का खुलासा

- 50 साल बाद ‘शोले’ का असली अंत दिखेगा बड़े पर्दे पर, फिर गूंजेगा गब्बर का आतंक

- मुंबई में ‘आनंद ही आनंद’ का 18वां लाइव शो- संगीत, यादों और भावनाओं से भरी एक शाम

- पाकिस्तानी गायक फैजल कपाड़िया ने किया चौंकाने वाला खुलासा: बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से है ऐसा रिश्ता!

