India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान तत्काल युद्धविराम के लिए सहमत, डोनाल्ड ट्रंप ने तनाव के बीच की बड़ी घोषणा

Date:

ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम में मध्यस्थता की है।

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने का दावा किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ भारत सरकार के शीर्ष सूत्रों ने भी ट्रंप के इस बयान की पुष्टि की है। हालांकि, भारत सरकार ने साफ किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच गोलाबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर हुआ है।

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार (10 मई,2025) की दोपहर पाकिस्तान डीजीएमओ ने फोन कॉल कर पहल की, जिसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी। उन्होंने कहा कि किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है।

ट्रंप का समझौते में मध्यस्थता का दावा

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका की मध्यस्थता के चलते दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हुआ है। उन्होंने कहा, ”संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं, दोनों देशों को बधाई। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद।”

image

पाकिस्तान ने भी की सीजफायर की पुष्टि

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इस्हाक़ डार की ओर से एक्स पर पोस्ट करके बताया गया है कि पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। हालांकि उन्होंने भारत पर किए गए नाकाम हमलों की कोशिशों पर माफी नहीं मांगी। उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।


Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

JMI Climbs to 334th Globally in UI GreenMetric 2026; Rises 42 Places, 13th in India

New Delhi, September 28, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...