नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पूर्व छात्र और आज़मगढ़ निवासी डॉ. हिफ़्ज़ुर रहमान आज़मी को भारत सरकार ने लीबिया का राजदूत नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जामिया के किदवई हॉस्टल के पूर्व छात्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
जामिया के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बादरूद्दीन कुरैशी ने एक प्रेस नोट जारी कहा कि यह नियुक्ति न केवल डॉ. आज़मी की मेहनत और पेशेवर योग्यता का प्रमाण है, बल्कि जामिया की शिक्षा प्रणाली की उत्कृष्टता को भी दर्शाती है।
विदेश मंत्रालय में शानदार करियर
डॉ. हिफ़्ज़ुर रहमान ने विदेश मंत्रालय में एक लंबा और सफल करियर बनाया है। वे 1 जून 2001 को विदेश मंत्रालय में शामिल हुए थे।

विदेश मंत्रालय मुख्यालय, नई दिल्ली में उनके प्रमुख पद रहे:
- निदेशक (LAC डिवीजन) – जुलाई 2021 से अप्रैल 2023
- OSD, खाड़ी प्रभाग – नवंबर 2005 से सितंबर 2007
- अताशे, खाड़ी प्रभाग – जून 2001 से अगस्त 2002
पिछले दो दशकों से वे लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने ली देश और इंसानियत की शपथ, कहा- ‘नफरत नहीं, मोहब्बत फैलाएंगे’

- गज़ा संकट के बीच पीएम का इज़राइल दौरा निराशाजनक: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद

- मेवात मॉब लिंचिंग: आरोपी की जमानत याचिका हाईकोर्ट में खारिज

- Mann Ki Baat: ‘AI समिट में दिखी भारत की सामर्थ्य’, मन की बात में बोले PM मोदी; टी20 वर्ल्ड कप और अंगदान का भी किया जिक्र

- बाबरी नाम पर छिड़ा विवाद: मिर्जा मुर्तजा इकबाल ने जताई ‘पोस्टर’ पर आपत्ति, मज़ाहिर खान ने किया पलटवार

