हार के बाद केजरीवाल,”हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं आए, हम राजनीति को जनता की सेवा का एक जरिया मानते हैं और यह काम करते रहेंगे।”

Date:

हाईलाइट्स:-

  • दिल्ली की जनता के फैसले को हम पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं- केजरीवाल
  • इस जीत के लिए भाजपा को बधाई, हम उम्मीद करते हैं कि वह जनता के सभी उम्मीदों और आशाओं पर खरा उतरेगी – केजरीवाल
  • पिछले दस साल हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली समेत अन्य क्षेत्रों में ढेरों काम करके लोगों की जिंदगी में राहत पहुंचाने की कोशिश की- केजरीवाल
  • आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई,उन्होंने बहुत शानदार चुनाव लड़ा- केजरीवाल

नई दिल्ली, 08 फरवरी 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के आए नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम राजनीति में कोई सत्ता के लिए नहीं आए, बल्कि हम राजनीति को जनता की सेवा का एक जरिया मानते हैं और सेवा का काम करते रहेंगे। दिल्ली की जनता के फैसले को हम पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। साथ ही, इस जीत के लिए भाजपा को बधाई देते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जनता के सभी उम्मीदों और आशाओं पर भाजपा खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली समेत अन्य क्षेत्रों में ढेरों काम करके लोगों की जिंदगी में राहत पहुंचाने की कोशिश की।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हैं। जनता का जो भी निर्णय और फैसला है, उसे हम पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। जनता का निर्णय सिर माथे पर। मैं भाजपा को इस जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि लोगों ने जिस उम्मीद व आशा के साथ उन्हें बहुमत दिया है, वे उन सभी उम्मीदों और आशाओं पर पूरा उतरेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें जनता ने जो 10 साल में मौका दिया, उन 10 सालों में हमने बहुत सारे काम किए। पिछले दस सालों में हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली के क्षेत्र में हमने बहुत सारे काम किए। हमने लोगों की जिंदगी में और भी अलग-अलग तरीकों से राहत पहुंचाने की कोशिश की और हमने दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी सुधारने की कोशिश की। अब जनता ने जो हमें निर्णय दिया है। हम ना सिर्फ एक संरचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे बल्कि समाज सेवा और जनता के सुख-दुख में हमेशा काम आएंगे। क्योंकि हम राजनीति में कोई सत्ता के लिए नहीं आए। हम राजनीति को एक जरिया मानते हैं जिसके जरिए जनता की सेवा की जा सके। जिसके जरिए लोगों के सुख-दुख में काम आया जा सके। हम वे काम करते रहेंगे। हमें आगे भी इसी तरह जनता के सुख-दुख में काम आना है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने बहुत शानदार चुनाव लड़ा। उन्होंने बहुत मेहनत की और उन्होंने इस पूरे चुनाव के दौरान बहुत कुछ सहा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related