Globaltoday.in | लखनऊ ब्यूरो
खबर ग़ाज़ीपुर से है जहां यूपी के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कोविड आपदा को लेकर सरकार की कार्यवाहियों को सवालों के कटघरे में खड़ा किया है।
राम गोविंद चौधरी ने बयान कहा है कि कोविड आपदा से निपटने में सरकार पूरी तरह फेल है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोविड महामारी में सरकार झूठ का सहारा ले रही है और सरकार की लापरवाही से कोविड बीमारी ने वीभत्स रूप लिया है।
राम गोविंद चौधरी ने कहा कि सरकार बयान देने के बजाय यथार्थ में काम करे।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोविड महामारी में सरकार की लापरवाही के चलते बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। लोगों को अंत्येष्टि करने के लिए श्मशान घाट पर जगह नही मिल रहे हैं और लोगों को शवों को नदियों में प्रवाहित करना पड़ रहा है। जबकि मरीजों को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन और इल्ज मुहैया नही हो पा रहा है।
रामगोविंद चौधरी ग़ाज़ीपुर में पूर्व सपा एमएलए किस्मती देवी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने सपा विधायक वीरेंद्र यादव के घर पहुंचे थे।
पिछले दिनों पूर्व विधायक किस्मती देवी का निधनहो गया था। पूर्व विधायक किस्मती देवी ग़ाज़ीपुर के जंगीपुर से सपा विधायक वीरेंद्र यादव की माँ और पूर्व मंत्री कैलाश यादव की पत्नी थीं।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

