Globaltoday.in | उबैद इक़बाल | नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से बसपा सांसद कुँवर दानिश अली (Kunwar Danish Ali ) ने बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर (BJP MP Pragya Thakur) के गोमूत्र (Cow urine) के बयान पर कड़ा ऐतराज़ किया है। उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर के बयान को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
दानिश अली (Danish Ali) ने कहा कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने हमारी ज़िंदगी को बुरी तरह से तबाह- बर्बाद कर दिया है। हर दिन हजारों भारतीय इस घातक वायरस के कारण मौत के मुँह में जा रहे हैं।
दानिश अली ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि कल हमने कोविड से लड़ते हुए 50 और डॉक्टरों को खो दिया। खबर काफी परेशान करने वाली है।
बसपा सांसद ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के बयान से भी ज़्यादा परेशान करने वाला बताया। उन्होंने कहा, “हालाँकि, जो अधिक परेशान करने वाला है, वह भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का अनुचित, अतार्किक और अवैज्ञानिक बयान है कि गोमूत्र पीने से वह कोविड -19 से बची हुई हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बयान है जो अंततः लोगों को टीकाकरण से हतोत्साहित करेगा और अधिक गहरे संकट को न्योता देगा। इससे ज़्यादा मौतें एवं तबाही भारत अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता।”
गौरतलब है कि बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (BJP MP Pragya Thakur) ने भोपाल में एक जगह बोलते हुए दावा किया है कि गोमूत्र से कोरोना से संक्रमित फेफड़ों का इलाज किया जा सकता है। प्रज्ञा ने कहा कि वह रोज गोमूत्र पीती हैं और इसने उन्हें कोरोना वायरस (coronavirus) से बचाया है। प्रज्ञा ठाकुर ने एक कार्यक्रम में कहा, “अगर आप रोज देसी गाय का मूत्र पीते हैं तो यह फेफड़ों के संक्रमण को ठीक कर सकता है। मैं भयानक दर्द में हूं, लेकिन रोज गोमूत्र पीती हूं। लिहाजा मैं कोरोना के लिए कोई दवा नहीं लेती और कभी यह वायरस उन्हें छू भी नहीं पाया।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

